New SIM Card Rules India 2026 | नए साल से पहले मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर

New SIM Card Rules India 2026 : 18 दिसंबर की सुबह-सुबह जो खबर सुनी है ना, कसम से दिन बन गया! एक बात दिल पर हाथ रखकर बताओ… जब आप 299 या 700 रुपये का रिचार्ज करवाते हो और मैसेज आता है— “आपका प्लान 28 दिन में खत्म हो जाएगा”, तो खून नहीं खौलता? अरे यार, जब महीना 30 या 31 का होता है, तो ये कंपनियां हमारे 2-3 दिन क्यों गोल कर देती हैं? अगर आपको भी लगता है कि आपकी जेब काटी जा रही है, तो मुबारक हो! साल 2026 में बहुत कुछ बदलने वाला है।

अपने TRAI ने (जो इन टेलीकॉम वालों का ‘बाप’ है) आज ऐसे नियम सामने रखे हैं कि अगर ये पास हो गए, तो हम जैसे आम लोगों की तो बल्ले-बल्ले है। और हां, बात सिर्फ पैसे बचने की नहीं है। वो जो दिन भर “लोन ले लो क्रेडिट कार्ड बनवा लो” करके सिर खाते हैं ना? उनका भी पक्का इलाज होने वाला है। चलो, फालतू की बातें छोड़ो, सीधे देखते हैं कि 1 जनवरी 2026 से क्या सीन बदलने वाला है।


1. ये ’28 दिन’ वाली चोरी अब नहीं चलेगी!

बॉस, ये कंपनियां बहुत तेज हैं। कभी सोचा है कि ये 28 दिन का ही प्लान क्यों चिपकाते हैं? गणित बहुत सिंपल है—अगर साल के 365 दिनों को 28 से डिवाइड करोगे, तो जवाब आता है 13 महीने। समझे गेम? हम लोग साल में 12 बार नहीं, बल्कि 13 बार रिचार्ज करवाते हैं। वो जो एक एक्स्ट्रा रिचार्ज है, वो इनकी ‘फ्री की कमाई’ है।

लेकिन अब आया है असली ट्विस्ट! मार्केट में खबर पक्की है कि TRAI ने अब डंडा कर दिया है। 1 जनवरी से कंपनियों को ‘Calendar Month’ (पूरा महीना) वाली वैलिडिटी देनी ही पड़ेगी। सीधी बात—अगर 5 को रिचार्ज किया, तो अगली 5 को ही खत्म होगा। चाहे महीना 30 का हो या 31 का। अगर यह नियम सख्ती से लागू हो गया ना, तो लिख के ले लो… साल भर में आपके 300-400 रुपये तो कहीं नहीं गए। जेब में ही रहेंगे।


2. स्पैम कॉल वालों की अब खैर नहीं! (ये मेरा फेवरेट है)

यार, कसम से बता रहा हूँ, दिन में 10-15 कॉल तो सिर्फ स्पैम के आते हैं। कभी-कभी तो हम जरूरी काम छोड़कर फोन उठाते हैं और उधर से आवाज़ आती है— “सर, पर्सनल लोन चाहिए क्या?” मन करता है फोन पटक दूँ।

लेकिन अब CNAP सिस्टम आ रहा है। नाम थोड़ा भारी है, पर काम मस्त है। अब जब भी कोई अनजान नंबर से फोन आएगा, तो आपकी स्क्रीन पर उसका असली नाम (Real Name) दिखेगा। वही नाम जो उसने अपना सिम लेते वक्त आधार कार्ड में दिया था। मतलब अब कोई “प्रिया” बनकर कॉल करेगा और वो निकला “रमेश”, तो आपको पहले ही पता चल जाएगा। स्कैमर्स की तो दुकान बंद होने वाली है भाई!


3. सिम कार्ड लिमिट: थोड़ा सीरियस हो जाओ

मजाक अपनी जगह, पर यह वाला पॉइंट थोड़ा डराने वाला है। सरकार ने सुरक्षा (Security) को लेकर नियम बहुत टाइट कर दिए हैं। नया नियम यह है कि एक आधार कार्ड पर एक आदमी सिर्फ 9 सिम ही रख सकता है। (अगर आप जम्मू-कश्मीर या नॉर्थ-ईस्ट में रहते हो तो सिर्फ 6)।

दिक्कत क्या है? मजाक अपनी जगह है, लेकिन यह बात सच में ध्यान देने वाली है। सरकार ने अब सुरक्षा के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। नया नियम यह है कि एक आधार कार्ड पर एक आदमी सिर्फ 9 सिम रख सकता है।अगर आप जम्मू-कश्मीर या नॉर्थ-ईस्ट में रहते हैं, तो सिर्फ 6 सिम ही रख सकते हैं।


4.अब परेशानी क्या है?

कई बार हम दोस्त के लिए सिम निकलवा लेते हैं।
कभी-कभी दुकान वाला भी अपना टारगेट पूरा करने के लिए हमारे नाम पर extra सिम चालू कर देता है। हमें पता भी नहीं चलता, और हमारे आधार पर सिम चलती रहती है।

इसलिए एक जरूरी काम जरूर करें: 

अभी गूगल खोलिए और लिखिए Sanchar Saathi TAFCOP वहां अपना मोबाइल नंबर डालिए। 2 मिनट में आपको दिख जाएगा कि आपके आधार पर कितने नंबर चल रहे हैं। अगर कोई ऐसा नंबर दिखे जो आपका नहीं है, तो तुरंत वहीं से रिपोर्ट कर दीजिए। क्योंकि अगर उस नंबर से कोई गलत काम हुआ, तो सबसे पहले पुलिस आपके पास ही आएगी।


5. पोर्ट (MNP) कराने से पहले ये सुन लो

अगर आप Jio से Airtel या BSNL में जाने का सोच रहे हो, तो रुक जाओ। नया नियम यह भी कहता है कि अगर आपने अभी-अभी सिम स्वैप करवाई है (मतलब सिम खो गई थी और नई निकलवाई है), तो आप 7 दिन तक पोर्ट नहीं कर सकते। यह फ्रॉड रोकने के लिए किया गया है। तो अगर पोर्ट कराना है, तो पहले से प्लानिंग कर लेना, वरना बीच में अटक जाओगे।


फाइनल बात: क्या बदलेगा हमारी लाइफ में?

New SIM Card Rules India 2026 : भाई लोग, कुल मिलाकर सीन यह है कि 1 जनवरी 2026 से टेलीकॉम की दुनिया थोड़ी सुधरने वाली है। स्पैम कॉल से आजादी मिलेगी और वैलिडिटी का झोल खत्म होगा—यह तो अच्छी बात है। बाकी रिचार्ज महंगा हुआ तो भाई BSNL तो है ही, सरकारी शेर जाग रहा है धीरे-धीरे।

Leave a Comment